एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
(Avocado Toast Recipe in Hindi)
![]() |
Avocado toast recipe vegetarian in Hindi |
नाश्ते में बनाएं एवोकाडो टोस्ट:-
एवोकाडो टोस्ट आजकल एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट ऑप्शन बन चुका है। यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। एवोकाडो में विटामिन्स, मिनरल्स, और हेल्दी फैट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे हैं। इस रेसिपी को बनाने में कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं priya's kitchen corner के साथ इसे कैसे बनाना है।
सामग्री:-
एवोकाडो टोस्ट बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले एवोकाडो को बीच से काटकर उसके बीज को निकालें। एक चम्मच की मदद से एवोकाडो के गूदे को निकालें और एक बाउल में रखें। पके हुए एवोकाडो का गूदा नर्म और मलाईदार होता है, जिससे इसे मैश करना आसान होता है। यह बिल्कुल मक्खन की तरह होता हैं।
2. एवोकाडो के गूदे को अच्छे से मैश करे। इसमें नींबू का रस डालें ताकि एवोकाडो काला न हो और इसमें हल्की सी खटास आ जाए जो इसके स्वाद को और बेहतर बनाएगा।
3. मैश किए हुए एवोकाडो में हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और खीरा डाले । फिर स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। अगर आप तीखी चीज़ पसंद करते हैं, तो इसमें चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि स्वाद संतुलित हो।
4. अब ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करें। इसे आप टोस्टर में कर सकते हैं या तवे पर हल्का सा घी या मक्खन लगाकर टोस्ट कर सकते हैं ताकि इसमें हल्की क्रिस्पीनेस आ जाए।
5. जब ब्रेड टोस्ट हो जाए, तो उस पर मैश किए हुए एवोकाडो का मिश्रण लगाएं। इसे समान रूप से फैलाएं ताकि हर बाइट में एवोकाडो का स्वाद आए।
6. अब आप इसके ऊपर गार्निश के लिए हरा धनिया पत्ती डाल सकते हैं। चिली फ्लेक्स छिड़कें अगर आपको थोड़ी और स्पाइसीनेस चाहिए।
7. एवोकाडो टोस्ट तैयार है। इसे तुरंत परोसें ताकि इसकी ताजगी बनी रहे।
टिप्स:-
1. एवोकाडो टोस्ट पर एक फ्राइड एग डालें। यह प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा देता है और स्वाद को और भी अच्छा करता है।2. टोस्ट पर एवोकाडो स्प्रेड के ऊपर कुछ पतले टमाटर और खीरे के स्लाइस रखें। यह टोस्ट को और भी ताजगी भरा बनाता है।
3. अगर आपको चीज़ पसंद है तो एवोकाडो स्प्रेड के ऊपर थोड़ा सा कसा हुआ चीज़ डालें और इसे ग्रिल करें, ताकि चीज़ मेल्ट होकर एक क्रिस्पी लेयर बना दे।
एवोकाडो टोस्ट के फायदे:-
1.एवोकाडो हेल्दी फैट का बेहतरीन स्रोत है जो आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है।2. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
4.यह टोस्ट कैलोरी में हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे वेट मैनेजमेंट के लिए भी अच्छा माना जाता है।
5. एवोकाडो टोस्ट को आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। यह एक परफेक्ट हेल्दी स्नैक भी हो सकता है। इसे अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर करें और एक हेल्दी व स्वादिष्ट नाश्ते का मजा लें।
"अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आयी तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
साथ ही, इस लेख को लाइक और शेयर भी करें। आप चाहें तो हमारी
वेबसाइट Priyas Kitchen Corner पर और रेसिपी भी पढ़ सकते हैं।"