छोले भटूरे रेसिपी
( Chole Bhature Recipe in Hindi )
छोले भटूरे बनाने की विधि:-
छोले भटूरे भारतीय व्यंजनों में से एक प्रमुख और लोकप्रिय व्यंजन है, जिसका स्वाद भारतीय उपमहाद्वीप के हर कोने में प्रसिद्ध है। त्यौहारों और उत्सवों के अवसर पर परोसा जाता है छोले भटूरे का चलन समय के साथ पूरे भारत में फैल गया और अब यह हर छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और ढाबे में आसानी से मिल जाता है। खासकर दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत में, छोले भटूरे हर गली-नुक्कड़ पर एक आम नाश्ता या भोजन बन गया है। इसके साथ आमतौर पर प्याज, हरी मिर्च और अचार परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाने की विधि भी खास होती है, जो इसे और भी विशेष बनाती है, तो चलिए जानते हैं छोले भटूरे की विधि Priya's kitchen corner के साथ:-
छोले भटूरे बनाने की सामग्री:-
छोले के लिए:-
टमाटर - 2 (बारीक कटी हुई)
प्याज - 2 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च - 4 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
छोले मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
बैकिंग पाउडर -1/4 चम्मच
साबुत गरम मसाले - ( छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, जावित्री, दालचीनी )
चाय पत्ती - 1 चम्मच (छोटे कपड़े में बांधकर छोले उबालने के लिए)
गार्निशिंग के लिए:-
धनिया पत्ती
भटूरे के लिए:-
सूजी - 2 बड़े चम्मच
दही - 1/2 कप
चीनी - 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1/4 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - तलने के लिए
छोले बनाने की विधि:-
छोले भिगोना:-
सबसे पहले छोले (काबुली चना) को पानी के अच्छे से धो लें फिर छोले को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। इससे छोले नरम हो जाते हैं और पकाने में आसानी होती है।
उबालना:-
तड़का तैयार करना:-
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेजपत्ता और जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे तो साबुत हरी मिर्च डालें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
मसाला भूनना:-
अब टमाटर का पेस्ट डालें और उसे अच्छे से भूनें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक डालें। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न आ जाए।
छोले डालें:-
उबले हुए छोले मसाले में डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद थोड़ा पानी और डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें। छोले को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले अच्छे से मिल जाएं।
छोले तैयार हैं:-
अंत में गरम मसाला,अमचूर पाउडर और छोले मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं। आपकी छोले की सब्जी तैयार है। इसे हरे धनिये से सजाएं और गरमा-गरम परोसें।
भटूरे बनाने की विधि:-
एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, चीनी, दही और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुनगुने पानी से मुलायम आटा गूंथ लें। आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हो। गूंथे हुए आटे को कम से कम 2 घंटे तक ढककर रखें।
टिप्स:-
छोले भटूरे के साथ प्याज, हरी मिर्च और नींबू का सलाद परोसने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
इसे लस्सी या रायता के साथ भी परोसा जा सकता है, जो इसे एक संपूर्ण भोजन बनाता है।
भटूरों को नरम और फूला हुआ बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण होता है, और आटे को सही मात्रा में गूंथना भी आवश्यक है।