Translate

Veg Cheese Burger recipe | Aalu tikki burger | McDonald's style veg burger recipe in Hindi ( veg burger recipe in Hindi )


McDonald's style veg burger recipe in Hindi

 ( veg burger recipe in Hindi ) 

https://www.priyaskitchencorner.com


veg burger recipe in Hindi

वेज बर्गर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। बर्गर विभिन्न ताजी सब्जियों और मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जो इसे खास बनाता है। इसकी टिक्की आलू, गाजर, मटर जैसी सब्जियों से बनाई जाती है, जिसे अच्छी तरह मसालों में मिक्स कर के तला जाता है। इस टिक्की को ताजे और नरम बर्गर बन्स के बीच रखा जाता है, जिसे मेयोनेज़, खीरा, टमाटर, प्याज, और लेट्यूस, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों के साथ परोसा जाता है। वेज बर्गर बच्चो के लिए भी काफी हेल्दी फास्ट फूड है इसमें हम सभी सब्जियों को डालकर बर्गर बना सकते है। तो चलिए जानते हैं वेज बर्गर रेसिपी Priya's Kitchen Corner के साथ:–


वेज बर्गर रेसिपी बनाने की विधि:-

आवश्यक सामग्री:–

  • 2 – बर्गर बन 
  • 1 – प्याज ( गोल कटी हुई ) 
  • 1 – टमाटर  ( गोल कटे हुए ) 
  • 1 – खीरा  ( गोल कटे हुए ) 
  • 2  – लेट्यूस पत्ते ( lettuce leaves)
  • 2 – चीज स्लाइस 
  • 2 – चम्मच बटर 
  • चाट मसला 

आलू टिक्की के लिए:–

  • 2 – आलू ( उबले हुए ) 
  • 1/2 – कप मटर के दाने ( उबले हुए ) 
  • 1/2 – कप गाजर  ( उबले हुए ) 
  • 2 – चम्मच मैदा 
  • 2 – ब्रेड ( क्रम्स की हुई )
  • 1/2 – चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 – धनिया पाउडर 
  • 1 – जीरा पाउडर 
  • 2 – हरी मिर्च ( कटी हुई )
  • 1/2 – चम्मच अदरक , लहसुन पेस्ट
  • 2 से 3 – चम्मच तेल

तंदूरी सॉस बनाने के लिए:–

  • 2 – चम्मच वेज मेयोनीज 
  • 2 – चम्मच टोमेटो सॉस ( आवश्यकता अनुसार )
  • 1/2 – चिली फिलिक्स 
  • नमक स्वादानुसार 


आलू टिक्की के लिए;–

एक बाउल में उबले आलू को कद्दूकस करके डाले। फिर उसमे मटर के दाने, गाजर, अदरक, लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लिजिए। 

https://www.priyaskitchencorner.com



अब आलू के मिश्रण से आलू की टिक्की का आकार दे। इसी प्रकार से सारी टिक्कियां बनाकर तैयार कर लें। फिर एक बाउल में मैदा और पानी डालकर उसका घोल तैयार कर लिजिए। अब आलू की टिक्की को मैदे के घोल में डुबो कर फिर उसके ऊपर ब्रेड क्रम्स लगाए।

https://www.priyaskitchencorner.com



फिर गैस पर पैन रखकर उसमे 2 से 3 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए। इसमें आलू की टिक्कियों को डालकर गोल्डन फ्राई कर लें।

https://www.priyaskitchencorner.com



बन को सेकिए:–

अब बन को बीच में से काट ले, फिर एक पैन में मक्खन या घी डालकर बन को दोनो तरफ से सेक लिजिए। इसी तरह दोनो बन को सेक लिजिए।

https://www.priyaskitchencorner.com


तंदूरी सॉस बनाएं:–

एक बाउल में वेज मेयोनीज, टोमेटो सॉस और चिली फिलिक्स डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लिजिए, तंदूरी मेयोनीज बनकर तैयार है।

https://www.priyaskitchencorner.com



बर्गर तैयार करे:–

अब बन का एक पीस लिजिए, और इस तंदूरी मेयोनीज लगा दीजिए और फिर लेट्यूस पत्ते और उसके ऊपर प्याज के स्लाइस रखिए अब इस पर आलू टिक्की रख दीजिए और इसके ऊपर खीरा के स्लाइस रखिए।



https://www.priyaskitchencorner.com
https://www.priyaskitchencorner.com
https://www.priyaskitchencorner.com


और खीरे के ऊपर टमाटर के स्लाइस रखकर इस पर थोडा सा चाट मसला डालिए, फिर चीज स्लाइस रख दीजिए और दूसरे बन के ऊपर मियोनिस लगा लीजिए और उसे चीज स्लाइस के ऊपर रख दिजिए


 

बर्गर बनकर तैयार हैं इसे आप टोमेटो सॉस के साथ सर्व कीजिए।

https://www.priyaskitchencorner.com


टिप्स:–

1. बर्गर में कोई भी सब्जियां डाल सकते हैं जैसे आलू, मटर, बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकली इत्यादि।

2. टिक्की का मिश्रण टूटने से बचाने के लिए आप इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, बेसन या कॉर्न फ्लोर का उपयोग कर सकते हैं। यह टिक्की को तलते समय क्रिस्पी बनाएगा।


3. टिक्की को डीप फ्राई करने की जगह कम तेल में फ्राई करें, ताकि बर्गर ज्यादा ऑयली न हो।


4. अपने बर्गर में टमाटर की चटनी, हरी चटनी या मेयोनेज़ का इस्तेमाल करें। इससे बर्गर और भी स्वादिष्ट बनता है।


5. बर्गर में आलू टिक्की के ऊपर पनीर भी लगा सकते हों और अगर चीज बर्गर खान है तो चीज लगाइए।



 "अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आयी तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 
साथ ही, इस लेख को लाइक और शेयर भी करें। आप चाहें तो हमारी
वेबसाइट Priyas Kitchen Corner पर और रेसिपी भी पढ़ सकते हैं।" 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.